दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में रविवार को मंडयालू में “मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं और मांगें मंत्री के सामने रखीं, जिनमें से 17 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
कार्यक्रम में मंत्री ने नवगठित मंडयालू पंचायत के गठन पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंचायत घर विकास योजनाओं का केंद्र होता है, जहां से योजनाओं की रूपरेखा बनती है और उन्हें लागू किया जाता है। सरकार पंचायतों के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है और पुराने भवनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, वहीं नए भवनों के लिए एकमुश्त राशि भी स्वीकृत की जा रही है।मंत्री ने कहा कि नवगठित मंडयालू पंचायत में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी और पंचायत भवन निर्माण के लिए जल्द जमीन चिन्हित की जाए। उन्होंने बताया कि बडमैन-बसंतपुर संपर्क मार्ग पर 6.84 लाख रुपये खर्च किए गए हैं और बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए अतिरिक्त राशि भी जारी की गई है।इसके अलावा, बसंतपुर के मडूखर में 50.5 करोड़ रुपये की लागत से पॉलीटेक्निकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य जारी है। वहीं सुन्नी के पास हनुमान मंदिर के नजदीक 2.35 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जा रही है, जिससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।मंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में बसंतपुर पंचायत के विकास कार्यों के लिए 16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही मंडयालू-मटेन सड़क, ट्रांसफार्मर अपग्रेड और सिंचाई योजना के विस्तार के लिए भी बजट प्रावधान किया जाएगा।
इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता अमेरिकी टैरिफ में बड़ी कटौती, भारत के MSME और निर्यात को मिलेगा बूस्ट

नई दिल्ली 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली भारत और…
Share to :

भारतीय सेना ने बदले ब्रिटिश दौर के 246 नाम, छावनियों में अब दिखेगा स्वदेशी गौरव

नई दिल्ली 6 जनवरी 2026(दैनिक ख़बरनामा ) भारतीय सेना ने ब्रिटिश शासनकाल…
Share to :

सादुलशहर में गौ-सेवा के साथ मनाया गया कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह कुन्नर का जन्मदिवस

सादुलशहर 3 जनवरी (दैनिक खबरनामा)कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह कुन्नर के जन्मदिवस के…
Share to :

बांद्रा के पाली विलेज में 90 साल पुराने इंडो-पुर्तगाली बंगले में खुला मलाइका अरोड़ा का रेस्टोरेंट, सेलेब्रिटीज़ का नया हॉट स्पॉट बना ठिकाना

मुंबई 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा) के बांद्रा इलाके का पाली विलेज इन…
Share to :