दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हैंड ग्रेनेड और एक किलो आरडीएक्स से भरी आईईडी से जुड़े मामले में तीसरे आरोपी को जालंधर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जालंधर के मानकराय गांव में दबिश देकर मनवीर सिंह को काबू किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़ा हुआ है।पुलिस के अनुसार मनवीर सिंह गुरदासपुर की बख्शीवाला पुलिस पोस्ट और बटाला के किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमलों में भी शामिल रहा है। इससे पहले इस मामले में गुरदासपुर जिले के घुमान थाना क्षेत्र के गांव दोला नंगल निवासी आकाश मसीह और उसके साथी जबलोन को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके कब्जे से पांच हैंड ग्रेनेड और एक किलो आरडीएक्स से भरी आईईडी बरामद की गई थी।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मनवीर सिंह, अन्य आरोपियों की तरह, पुर्तगाल में बैठे गुरदासपुर के मन्नु अगवान के इशारे पर पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में था। अगवान पहले से ही कई आपराधिक मामलों में वांछित है और विदेश भाग चुका है। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आकर भारत विरोधी गतिविधियों में सक्रिय हो गया है।सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि मन्नु अगवान आईएसआई के निर्देश पर पंजाब में स्लीपर सेल तैयार करने की कोशिश कर रहा है, ताकि पुलिस प्रतिष्ठानों, धार्मिक नेताओं और राजनीतिक हस्तियों को निशाना बनाकर प्रदेश का माहौल खराब किया जा सके। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :