दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच मालदा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। रविवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें मोथाबारी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सईम चौधरी भी शामिल हैं। इसके अलावा इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के एक पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।यह कार्रवाई उस समय हुई जब सईम चौधरी अलीनगर पंचायत क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, NIA की टीम अचानक मौके पर पहुंची और चौधरी समेत छह अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।दरअसल, यह मामला 1 अप्रैल को हुए उस विवाद से जुड़ा है, जब स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के दौरान मतदाता सूची में नाम हटाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। आरोप है कि बड़ी संख्या में नाम हटाए गए, जिससे तनाव बढ़ गया।प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब गंभीर हो गई जब सात न्यायिक अधिकारियों को कई घंटों तक बंधक बना लिया गया। इनमें तीन महिला अधिकारी भी शामिल थीं। इस घटना को सुप्रीम कोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए राज्य प्रशासन को फटकार लगाई थी।मामले की जांच चुनाव आयोग के निर्देश पर NIA को सौंपी गई है। जांच में ISF नेता गुलाम रब्बानी की गिरफ्तारी हुई है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से इस साजिश के पीछे के बड़े चेहरों का खुलासा हो सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मन की बात’ का 129वां एपिसोड प्रसारित साल के आखिरी संबोधन में पीएम मोदी ने 2025 की उपलब्धियां गिनाईं, नई चुनौतियों और उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश

चंडीगढ़ 28 दिसम्बर (जगदीश कुमार)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन…
Share to :

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज CM मान के आवास पर दोपहर 12 बजे मीटिंग, मनरेगा स्पेशल सेशन पर बनेगी रणनीति

चंडीगढ़ 29 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक आज…
Share to :

बिसौली में नए ईंट भट्ठे का शुभारंभ, विधायक आशुतोष मौर्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश 2 जनवरी (दैनिक खबरनामा)बदायूँ जनपद की बिसौली विधानसभा क्षेत्र में…
Share to :

जेल बना स्टेटस सिंबल सोशल मीडिया पर अपराध का खतरनाक महिमामंडन

बिरसिंहपुर 7 जनवरी (दैनिक खबरनामा)मध्य प्रदेश के सतना जिले की बिरसिंहपुर तहसील…
Share to :