दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए दिल्ली पुलिस के वांटेड गैंगस्टर विकास दहिया उर्फ सोनू उर्फ ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी करीब तीन महीने तक सेक्टर-38 में किराए के मकान में पहचान बदलकर रह रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को आरोपी की लोकेशन उसकी गर्लफ्रेंड के जरिए मिली, जो फरारी के दौरान चंडीगढ़ में रह रही थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कई दिनों तक गुप्त निगरानी और रेकी की और पुख्ता जानकारी मिलने पर सेक्टर-38 में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास दहिया पिछले करीब 9 महीनों से फरार था और कई राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वह मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा का रहने वाला है और 2010 के एक हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने 30 जुलाई 2025 को दिल्ली में नेशनल लेवल गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर विकास डागर उर्फ भिंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे 18 अक्टूबर 2025 को भगोड़ा घोषित किया गया था।जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी चंडीगढ़ में छिपकर सिर्फ रह ही नहीं रहा था, बल्कि यहां से संगठित तरीके से अवैध शराब का नेटवर्क भी चला रहा था। वह अलग-अलग लोगों और वाहनों के जरिए शराब की सप्लाई तैयार कर गुजरात जैसे राज्यों तक तस्करी कर रहा था, जहां शराबबंदी के कारण इसकी मांग अधिक है।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी नाम से मकान किराए पर लिया था और अपनी गर्लफ्रेंड से भी दूरी बना रखी थी। उसकी पहचान बाईं आंख के नीचे कट के निशान से की गई।बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में उसके साथ सुमित राणा उर्फ छोटू और कृष्ण दहिया उर्फ महाराज भी शामिल हैं, जो अभी फरार हैं। दिल्ली पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
You May Also Like
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव कर्मवीर सिंह बौद्ध बने उम्मीदवार, विधायकों को एकजुट रखना बड़ी चुनौती
- Vishal
- March 6, 2026
चंडीगढ़ आपसी विवाद में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
- Vishal
- January 29, 2026
चंडीगढ़ में 125 करोड़ रुपये का पहला कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट बनेगा,डाड्डू माजरा में लगेगी यूनिट
- Vishal
- January 19, 2026
तेज आंधी से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी, उड़ीं टिन की चादरें कई ट्रेनें रहीं प्रभावित
- Vishal
- January 24, 2026