दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने पीड़ित परिवार को बड़ी राहत देते हुए ₹43.88 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि इस राशि पर 7.5% सालाना ब्याज दिया जाएगा, जब तक पूरी रकम का भुगतान नहीं हो जाता।
यह हादसा 20 अक्टूबर 2022 को सेक्टर-31/32 लाइट पॉइंट के पास हुआ था, जब महेश चंद एक्टिवा स्कूटर पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर गए और कार स्कूटर सवार को कुछ दूरी तक घसीटती रही। गंभीर रूप से घायल महेश चंद की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कोर्ट में पेश गवाहों और सबूतों के आधार पर यह साबित हुआ कि हादसा पूरी तरह कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ। ड्राइवर न तो अदालत में पेश हुआ और न ही गवाहों के बयानों को चुनौती दी गई, जिससे उसकी जिम्मेदारी और स्पष्ट हो गई।अदालत ने यह भी पाया कि दुर्घटना में मृतक की कोई गलती नहीं थी। मृतक परिवार का कमाने वाला सदस्य था, इसलिए उसकी मौत से परिवार को गंभीर आर्थिक नुकसान हुआ। इसी आधार पर मुआवजे की राशि तय की गई।साथ ही, वाहन बीमित होने के कारण बीमा कंपनी को भी जिम्मेदार ठहराया गया और उसे ही मुआवजा देने का आदेश दिया गया, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में सुरक्षा के नाम पर दिखावा! 50 नाकों पर नहीं हो रही चेकिंग, बेखौफ गुजर रहे वाहन”

दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 चंडीगढ़ में हाल ही में हुई फायरिंग…
Share to :

चंडीगढ़ में गिफ्ट सिटी की उम्मीदों को झटका, केंद्र को नहीं भेजा गया कोई प्रस्ताव

चंडीगढ़ 9 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा…
Share to :

ट्राई-सिटी में पहली बार स्कूल परिसर में ड्रोन शो, सेंट पीटर्स स्कूल में AI-रोबोटिक्स लैब की भी शुरुआत

चंडीगढ़ 24 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी…
Share to :

पंजाब पुलिस में 3298 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

पंजाब 6 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़: पंजाब पुलिस विभाग ने…
Share to :