दैनिक ख़बरनामा 16 अप्रैल 2026 थाना सदर खरड़ की पुलिस टीम पर हमला करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से तेजधार (घातक) हथियार, एक मोटरसाइकिल और एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की गई है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.ए.एस. नगर चरणदीप सिंह होस (IPS) के दिशा-निर्देशों और एसपी (देहाती) मनप्रीत सिंह तथा डीएसपी खरड़-1 करण सिंह संधू के नेतृत्व में की गई। थाना सदर खरड़ के एसएचओ गुरप्रीत सिंह की निगरानी में पुलिस टीम इलाके में नशा तस्करों और लूटपाट करने वाले असामाजिक तत्वों की तलाश में निकली हुई थी।15 अप्रैल 2026 को पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि कुछ बदमाश ग्लोबल सिटी के पास भंगाखी नदी के नजदीक बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे पुलिस कर्मी घायल हो गए। इस संबंध में थाना सदर खरड़ में मामला दर्ज किया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर तकनीकी और खुफिया आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और इनके खिलाफ पहले भी गंभीर मामले, जिनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत केस शामिल हैं, दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि ये आरोपी अन्य वारदातों में भी शामिल हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है।
फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, ताकि पूछताछ के दौरान और खुलासे हो सकें।गिरफ्तार आरोपी गुरकीरत सिंह उर्फ गुरी, दविंदर सिंह उर्फ बिंदा, दिलप्रीत सिंह,गुरिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह और गुरिंदर सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में बैंकों ने तीसरी तिमाही में वार्षिक क्रेडिट प्लान का 97% लक्ष्य हासिल किया: एडीसी (आरडी)

पंजाब 17 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में आज जिला…

तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

पंजाब 9 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार…

पंजाब में जैविक खेती को बढ़ावा, मोहाली में 3. जैव उर्वरक जांच लैब का उद्घाटन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़/एसएएस नगर, 13 अक्टूबर 2026. पंजाब में जैविक खेती…

गोल्डन टेंपल पहुंचीं प्रीति जिंटा लंगर हॉल में की सेवा, पंजाब किंग्स की जीत के लिए की अरदास

दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 अमृतसर बॉलीवुड अभिनेत्री Preity Zinta शनिवार रात…