दैनिक ख़बरनामा 17 अप्रैल 2026 मोहाली जिले के गांव बलौंगी में हज़रत साबिर पाक कलियरी का दूसरा सालाना उर्स मुबारक 3 मई 2026 को श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर इलाके के साथ-साथ दूर-दराज़ से भी अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों ने सभी मोहब्बत रखने वालों को दिल से दावत देते हुए कहा है कि वे इस पवित्र अवसर पर शामिल होकर महफ़िल की रौनक बढ़ाएं और बरकत हासिल करें।उर्स के अवसर पर खास इंतज़ाम किए गए हैं। शाम 6 बजे लंगर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद रात 7 बजे से महफ़िल-ए-क़व्वाली का आयोजन होगा, जिसमें सूफियाना कलाम और इबादत के जरिए माहौल को रूहानी बनाया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम हज़रत साबिर पाक की शिक्षाओं और उनकी इच्छा के अनुसार आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम का आयोजन गांव बलौंगी की धर्मशाला में, पानी की टंकी के नज़दीक किया जाएगा। आयोजन समिति के सेवादारों ने व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तैयारी कर ली है, ताकि आने वाले सभी लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।आयोजकों ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस उर्स में शामिल होकर सूफी परंपरा, भाईचारे और प्रेम के संदेश को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026