दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 7 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज, एक ही कृषक के नाम पर सैकड़ों बीघा जमीन खरीद का मामला; ग्रामीणों ने लगाया दबाव का आरोप सोलन। चेस्टर हिल प्रोजेक्ट से जुड़े धारा 118 और बेनामी संपत्ति मामले की जांच अब महालेखाकार (एजी) कार्यालय तक पहुंच गई है। शुक्रवार को एजी कार्यालय की एक टीम ने सोलन तहसील में अचानक दबिश देकर रिकॉर्ड खंगाले, जिससे पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया।सुबह करीब 10:30 बजे पहुंची टीम सीधे तहसीलदार कार्यालय गई और चेस्टर हिल से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। टीम ने सेल डीड, स्टांप ड्यूटी और जमीन की वैल्यू से जुड़े रिकॉर्ड तलब किए। इसके अलावा कृषक के नाम पर खरीदी गई जमीन और उसके पूरे विवरण की भी गहन पड़ताल की गई।सूत्रों के अनुसार, जांच में सामने आया है कि एक ही कृषक के नाम पर सैकड़ों बीघा जमीन की खरीद-फरोख्त हुई है। सोलन के अलावा परवाणू क्षेत्र में भी उसी कृषक ने अपनी पत्नी और दो बहनों के नाम पर जमीन खरीदी है, जिसकी जांच की जा रही है।करीब सात घंटे तक चली जांच के बाद शाम 5 बजे टीम तहसील कार्यालय से रवाना हुई और संबंधित रिकॉर्ड अपने साथ ले गई।वहीं, इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। किसान सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सोलन से मुलाकात कर चेस्टर हिल प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याओं को उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीणों पर जमीन बेचने या लीज पर देने का दबाव बनाया जा रहा है।प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सरकारी नालों में हो रही अवैध डंपिंग को तुरंत रोका जाए और चरागाहों तक जाने वाले बंद रास्तों को खोला जाए। उपायुक्त ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

कुल्लू में सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, राजमार्ग पर सुरक्षित उतारा गया पैराग्लाइडर

दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 31 मई:  पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू घाटी में शनिवार को…
Share to :

एंट्री टैक्स बढ़ोतरी पर हिमाचल में बवाल, 52 प्रवेश द्वारों पर प्रदर्शन; मनाली हाईवे पर हजारों वाहन फंसे

दैनिक खबरनामा | बिलासपुर, 1 जून : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव…
Share to :