दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 लुधियाना भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) में पंजाब की नुमाइंदगी खत्म किए जाने के मुद्दे पर किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लुधियाना के इसड़ू भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की बैठक हुई, जिसमें 20 से अधिक किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 अप्रैल को SKM का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिलकर मांगपत्र सौंपेगा।बैठक के बाद SKM नेता रूल्दू मानसा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह विभिन्न संस्थानों से पंजाब की भागीदारी खत्म कर अपने अनुसार फैसले लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह कदम पंजाब के जल संसाधनों पर नियंत्रण की साजिश का हिस्सा है, जिसे किसान किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देंगे।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगपत्र देने के बाद भी BBMB में पंजाब के सदस्यों की बहाली नहीं हुई, तो पूरे राज्य में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। साथ ही पंजाब सरकार से भी इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने और केंद्र पर दबाव बनाने की मांग की गई है।इसके अलावा किसानों ने मंडियों में गेहूं की खरीद और लिफ्टिंग में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि धीमी प्रक्रिया के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मुख्यमंत्री सेहत योजना से बची महिला की जान, 4 लाख रुपये का इलाज मिला कैशलेस

पंजाब 9 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली जिले की एक…
Share to :

मोहाली में चोरी का बड़ा खुलासा 4 आरोपी गिरफ्तार, सोना, नकदी और अवैध हथियार बरामद

पंजाब 20 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली पुलिस ने सेक्टर-77…
Share to :

मुल्लांपुर स्टेडियम में IPL मैचों को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

पंजाब 19 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब जिला प्रशासन ने मुल्लांपुर स्थित…
Share to :

मोहाली में अवैध पेड़ कटाई पर सख्त कार्रवाई फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, तीन के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली जिले में…
Share to :