दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान का बदला हुआ व्यवहार चर्चा का विषय बन गया। आमतौर पर आक्रामक अंदाज में दिखने वाले CM इस बार पहले नाराज हुए, फिर अचानक नरम और भावुक नजर आए। उन्होंने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को सीनियर बताते हुए सहयोग मांगा और स्पीकर से कांग्रेस को ज्यादा समय देने की सिफारिश भी कर दी।सत्र की शुरुआत मजदूर दिवस पर प्रस्ताव से हुई, लेकिन चर्चा से पहले ही मान और बाजवा के बीच तीखी बहस छिड़ गई। बाजवा ने पिछले विशेष सत्रों की उपयोगिता पर सवाल उठाए, जिस पर CM भड़क गए। उन्होंने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब (संशोधन) बिल, 2026’ का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया और मानसून सत्र में लंबी चर्चा का आश्वासन दिया।कुछ ही देर बाद CM का रुख बदला और उन्होंने कांग्रेस को 8 मिनट की बजाय 16 और फिर 20 मिनट देने की बात कही। इस पर सदन में हल्का-फुल्का माहौल भी बना, लेकिन यह ज्यादा देर नहीं चला।कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने CM के व्यवहार पर सवाल उठाए, जिसके बाद बाजवा ने सदन में एल्कोमीटर टेस्ट की मांग कर दी। इस पर हंगामा बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ते देख CM सदन से बाहर चले गए, जबकि कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया।इस बीच वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने CM पर लगे आरोपों को निराधार बताया। पूरे घटनाक्रम ने विधानसभा में सियासी गर्मी बढ़ा दी और CM का बदला अंदाज दिनभर चर्चा में

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :