दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। वह शनिवार दोपहर शिमला से दिल्ली रवाना हुए और रविवार को दिल्ली से कोलकाता पहुंचेंगे। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है।सीएम सुक्खू के इस दौरे पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सुक्खू पहले बिहार और राजस्थान भी गए थे, जहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। जयराम ने कहा कि बिहार में कांग्रेस की स्थिति इतनी खराब रही कि उसके विधायक “बोलेरो गाड़ी में फिट हो गए क्योंकि पार्टी सिर्फ 6 सीटें ही जीत पाई।
जयराम ठाकुर ने आगे आरोप लगाया कि सुक्खू ने असम दौरे के दौरान भी झूठे वादे किए। उन्होंने कहा कि सीएम ने वहां महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह और युवाओं को रोजगार देने जैसी गारंटियां पूरी होने का दावा किया, जो वास्तविकता से दूर है।
नेता प्रतिपक्ष ने व्यंग्य करते हुए कहा कि सुक्खू का पश्चिम बंगाल जाना बीजेपी के लिए “अच्छी खबर” है और इससे वहां पार्टी को फायदा होगा।वहीं, सीएम सुक्खू कोलकाता पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह शाम को कोलकाता में ही रुकेंगे, जबकि उनकी वापसी का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शिमला में ईडी मुख्यालय की सुरक्षा के लिए CISF की स्थायी तैनाती, 40 जवानों ने संभाला मोर्चा

हिमाचल प्रदेश 19 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश के राजधानी…
Share to :

एचपीयू में पार्ट-टाइम पीएचडी के लिए नई व्यवस्था लागू, नियमित सीटों से अलग होगा दाखिला

दैनिक खबरनामा 21 अप्रैल 2026 शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने पार्ट-टाइम…
Share to :

हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, अगले 96 घंटे बारिश-बर्फबारी का अलर्ट दोपहर तक शिमला समेत कई इलाकों में मौसम साफ, ऊंचे क्षेत्रों में बर्फ गिरने के आसार

शिमला 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम के मिजाज…
Share to :

हिमाचल के निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, किताबें-वर्दी एक दुकान से लेने का दबाव डालने पर होगी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश 8 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के निजी…
Share to :