दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 नई दिल्ली विदेश मंत्रालय ने शनिवार शाम ईरान के राजदूत को समन कर कड़ा रुख अपनाया। विदेश सचिव ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर व्यापारी जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।विदेश सचिव ने ईरान को यह भी याद दिलाया कि इससे पहले भारत की ओर आने वाले जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया जाता रहा है, ऐसे में हालिया घटना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने दोहराया कि व्यापारी जहाजों पर गोलीबारी जैसी घटनाएं न केवल सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हैं, बल्कि वैश्विक व्यापार पर भी असर डाल सकती हैं।भारत ने ईरान से अपील की है कि वह जल्द से जल्द भारत-बाउंड जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग की सुविधा बहाल करे। साथ ही, राजदूत से भारत की चिंताओं को तत्काल ईरानी अधिकारियों तक पहुंचाने का आग्रह किया गया।इस पर ईरान के राजदूत ने भरोसा दिलाया कि वह भारत के विचारों को अपने देश के संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। भारत सरकार ने कहा है कि वह इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।
You May Also Like
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा: रडार और मानवरहित विमान नियंत्रण केंद्रों पर कार्रवाई, जवाब में सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना
दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 1 जून : अमेरिका और ईरान के बीच…
- Editorial Team
- June 1, 2026
अमेरिका में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो लड़ाकू विमान ।
एजेंसी 18 मई 2026 – अमेरिका के इडाहो स्थित माउंटेन होम एयरफोर्स…
- Editorial Team
- May 18, 2026
जॉर्डन दौरे पर पीएम मोदी के लिए खास सम्मान:क्राउन प्रिंस खुद ड्राइव कर म्यूजियम ले गए!
जॉर्डन दौरे पर पीएम मोदी के लिए खास सम्मान:क्राउन प्रिंस खुद ड्राइव…
- Dainik Khabarnama
- December 16, 2025
अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन के प्रारंभिक समझौते पर सहमति, अंतिम मंजूरी बाकी
दैनिक खबरनामा नई दिल्ली, 29 मई : अमेरिका और ईरान के बीच…
- Editorial Team
- May 29, 2026