एजेंसी 18 मई 2026 – अमेरिका के इडाहो स्थित माउंटेन होम एयरफोर्स बेस में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शो के दौरान दो अमेरिकी लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए। घटना के बाद पूरे एयर बेस को लॉकडाउन में डाल दिया गया और बाकी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दो ईए-18जी ग्रोवलर विमान एयर शो के दौरान उड़ान भर रहे थे, तभी वे हवा में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों विमान करीब दो मील दूर जाकर क्रैश हो गए। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्घटनास्थल के पास आसमान में काला धुआं उठता देखा गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों विमान हवा में टकराने के बाद अलग होते दिखाई दिए। इसके कुछ ही देर बाद चार पैराशूट नजर आए, जिससे पता चला कि चालक दल के सदस्य समय रहते विमान से बाहर निकल गए थे।

यूएस नेवी ने पुष्टि की है कि दोनों विमानों में सवार चारों क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और उन्होंने समय रहते इजेक्ट कर अपनी जान बचा ली। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

धरती पर बढ़ सकता है गर्मी का कहर

दैनिक खबरनामा ब्यूरो| जिनेवा, 2 जून: वैश्विक मौसम प्रणाली में बड़े बदलाव…
Share to :

ईरानी एलपीजी नेटवर्क पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, बांग्लादेश को आपूर्ति के आरोप में लगाए व्यापक प्रतिबंध

दैनिक खबरनामा। वाशिंगटन, 6 जून 2026: अमेरिका ने ईरान के एक कथित…
Share to :

भारत-ओमान आर्थिक साझेदारी का नया अध्याय शुरू, सीईपीए लागू होते ही निर्यातकों के लिए खुले बड़े अवसर

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 1 जून : भारत और ओमान के बीच…
Share to :

अमेरिका बना दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक, सऊदी अरब और रूस को पीछे छोड़ा

दैनिक खबरनामा ब्यूरो। ह्यूस्टन, 11 जून : कभी अरब देशों के तेल प्रतिबंध…
Share to :