दैनिक ख़बरनामा 19 अप्रैल 2026 मोहाली जिले के एस.ए.एस. नगर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना हंडेसरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 800 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई।सीनियर पुलिस कप्तान डॉ. हरमनदीप सिंह हंस (आईपीएस) ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है और इसी कड़ी में यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों को लगातार सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, एसपी (देहात) मनप्रीत सिंह और डीएसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ के निर्देशन में इंस्पेक्टर सुनील कुमार की निगरानी में एसआई हरगोबिंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगला मोड़, गांव हंडेसरा के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 800 ग्राम अफीम बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान कमल प्रसाद निवासी गांव बिलैरी, तहसील आंवला, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा18/61/85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.37 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पंजाब 22 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली (एसएएस नगर) में नशे के…

NHRC ने मोहाली महिला उत्पीड़न मामले में लिया संज्ञान, SSP से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

पंजाब 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग…

मोहाली में DSP की कार को टक्कर मारने के बाद समझौते से मुकरे युवक, केस दर्ज

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में तैनात डीएसपी जयइंदर…

पंजाब: 18 माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 33 पटवारियों को मिले नियुक्ति पत्र

दैनिक खबरनामा/ ब्यूरो/चंडीगढ़/ 08 जून 2026. पंजाब सरकार ने राजस्व विभाग को…