दैनिक ख़बरनामा 19 अप्रैल 2026 फरीदाबाद के गांव सहूपुरा निवासी 26 वर्षीय भारतीय सेना के जवान मोहित की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। वह सेना की 29 पैरा इकाई से जुड़े थे और हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले स्थित बकलोह सैन्य छावनी के स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे थे। जानकारी के मुताबिक, मोहित 5 अप्रैल को प्रशिक्षण के लिए बकलोह पहुंचे थे और नियमित अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे।शनिवार सुबह बॉक्सिंग अभ्यास के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई। इसके बाद साथी जवानों ने तुरंत उन्हें सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में उनके बाएं कान के पास चोट के निशान पाए गए हैं।फिलहाल इस मामले को प्रशिक्षण के दौरान हुई दुर्घटना माना जा रहा है और जांच जारी है। इस घटना के बाद सेना के अधिकारियों और साथियों में शोक का माहौल है, वहीं परिवार में भी मातम छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

टाइफाइड बना आर्थिक संकट भारत को हर साल 12,300 करोड़ का नुकसान, हजारों परिवार कर्ज में डूबे

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 भारत में मियादी बुखार (टाइफाइड) अब केवल…

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…

सुप्रसिद्ध अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास…

Instagram विवाद पर Meta की सफाई, CSAM कंटेंट पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का दावा

दैनिक खबरनामा 5 जुलाई नई दिल्ली: इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर बच्चों…