दैनिक खबरनामा 22 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। दिन में तेज धूप और बढ़ती गर्मी के साथ अब रातों में भी उमस महसूस होने लगी है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है।मौसम विभाग ने 21 से 24 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।गर्मी का असर शहर की दिनचर्या पर साफ नजर आ रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर ट्रैफिक कम हो गया है, क्योंकि लोग तेज धूप से बचने के लिए सुबह या शाम के समय ही बाहर निकलना पसंद कर रहे हैं। इसका असर पर्यटन स्थलों पर भी दिख रहा है। रॉक गार्डन, रोज गार्डन और सुखना लेक जैसे प्रमुख स्थानों पर भीड़ कम हो गई है।
प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। साथ ही नींबू पानी, छाछ और मौसमी फलों का सेवन करने की भी अपील की गई है, ताकि शरीर को ठंडा रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

15 दिन बाद चंडीगढ़ शिक्षा विभाग को मिला नया डीईओ, बीना रानी संभालेंगी कमान; 11वीं दाखिलों समेत लंबित कार्यों को मिलेगी रफ्तार

दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 15 जून: करीब 15 दिनों से जिला शिक्षा…

चंडीगढ़ पुलिस में बड़ा बदलाव, 21 अगस्त को 4 वरिष्ठ अधिकारी होंगे रिलीव

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 19 अगस्त: चंडीगढ़ पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा…

चंडीगढ़ में अवैध निर्माण पर चला हथौड़ा, विरोध करने पर कई लोग हिरासत में 9 सेक्टरों में चलेगा अभियान

दैनिक खबरनामा 6 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में सोमवार को हाउसिंग बोर्ड द्वारा…

कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल ने किसानों से मेले में पहुंचकर नई कृषि तकनीक जानने की अपील की

चंडीगढ़ 16 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) ने मार्च…