दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 19 अगस्त: चंडीगढ़ पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने आदेश जारी कर 2 आईपीएस समेत कुल 4 वरिष्ठ अधिकारियों को 21 अगस्त 2026 की सुबह से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, यह फैसला केंद्र सरकार और यूटी प्रशासन के निर्देशों के आधार पर लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 9 जुलाई 2026 को और चंडीगढ़ के प्रशासक ने 3 अगस्त 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किए थे। उन्हीं आदेशों के अनुपालन में चारों अधिकारियों को नई तैनाती के लिए भेजा जा रहा है।

21 अगस्त को रिलीव होंगे ये अधिकारी

1. मंजीत, आईपीएस – बैच 2015, एजीएमयूटी कैडर

2. गीतांजलि खंडेलवाल, आईपीएस – बैच 2015, एजीएमयूटी कैडर

3. विकास श्योकंद, दानिप्स – बैच 2014

4. ए. वेंकटेश, दानिप्स – बैच 2014

पुलिस मुख्यालय के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त सभी अधिकारियों को 21 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न से चंडीगढ़ पुलिस से मुक्त किया जाएगा, ताकि वे अपने नए पद पर जॉइनिंग दे सकें।

एक साथ चार वरिष्ठ अफसरों के तबादले के बाद अब चंडीगढ़ पुलिस में जिम्मेदारियों के नए सिरे से बंटवारे की संभावना है। पुलिस महकमे में चर्चा है कि इन खाली हुए पदों पर किसे तैनात किया जाएगा और कार्यभार का पुनर्गठन कैसे होगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :