दैनिक ख़बरनामा एस.ए.एस नगर 22 अप्रैल 2026 पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलौंगी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री हरमनदीप सिंह हंस (आईपीएस) और पुलिस अधीक्षक (देहाती) श्री मनप्रीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर, डीएसपी (खरड़-1) श्री इंशान सिंगला की देखरेख में थाना बलौंगी प्रभारी इंस्पेक्टर पैरीविंकल ग्रेवाल की अगुवाई में टीम ने इलाके में सघन जांच अभियान चलाया।इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ पीजी आवासों की चेकिंग की गई। जांच के दौरान तीन युवकों—मनजीत सिंह, अमन सिंह और मनोज कुमार, सभी निवासी अंबेडकर कॉलोनी, बलौंगी—को हिरासत में लिया गया। पुलिस को इन तीनों के नशा करने के संकेत मिले, जिसके बाद उनका मेडिकल डोप टेस्ट कराया गया।टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 111, दिनांक 21 अप्रैल 2026 को धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बलौंगी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई के तहत उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया जाएगा।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों तथा नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :