दैनिक ख़बरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 22 अप्रैल 2026
एस.ए.एस नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्कूल नानूमाजरा में 9,55,000 रुपये की लागत से बने अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का उद्घाटन आज श्री परमिंदर सिंह गोल्डी, चेयरमैन यूथ डेवलपमेंट बोर्ड पंजाब द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है और स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण माहौल मिल सके। उन्होंने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है।इस मौके पर श्री हरमीत सिंह छिब्बर, रीजनल जोनल इंचार्ज मालवा ईस्ट शिक्षा क्रांति, श्रीमती किरणा देवी (सेंटर हेड टीचर), रेनू मित्तल, सरपंच श्रीमती पलविंदर कौर, स्कूल स्टाफ, अभिभावक और एसएमसी सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली-लुधियाना हाईवे पर खौफनाक वारदात लूट का विरोध करने पर युवक को फ्लाईओवर से नीचे फेंका

पंजाब 15 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में मोहाली-लुधियाना हाईवे पर गुरुवार…

चोरी हुए 328 पावन सरूपों के मामले पर शिरोमणि अकाली दल का तीखा हमला, मुख्यमंत्री भगवंत मान से अकाल तख्त साहिब में बिना शर्त पेश होने की मांग

मोहाली 12 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान…

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लाभार्थी मरीजों से मिलेंगे हलका विधायक कुलवंत सिंह

पंजाब 3 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार ) पंजाब के मोहाली में मुख्यमंत्री…

मुल्लांपुर स्टेडियम में IPL का रोमांच पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस, फैंस की भारी भीड़

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 मोहाली के मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) स्थित महाराजा…