दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 मोहाली के मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले मैच में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं और मुकाबले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।दोपहर 3:30 बजे गेट खुलते ही स्टेडियम के बाहर फैंस की लंबी कतारें लग गईं। लगातार बढ़ती भीड़ से साफ है कि क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर खासा उत्साह है। खास बात यह है कि मैच देखने विदेशी फैंस भी पहुंचे हैं, जबकि पंजाब के साथ-साथ दिल्ली से भी बड़ी संख्या में दर्शक आए हैं।फैंस खास तौर पर श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और शुभमन गिल को देखने के लिए उत्साहित नजर आए। हालांकि, स्टेडियम में ज्यादातर समर्थन पंजाब टीम को मिल रहा है, क्योंकि यह उनका घरेलू मैदान है।दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला मुकाबला है। इससे पहले 30 मार्च को दोनों टीमों ने शाम 6 से 9 बजे तक जमकर अभ्यास किया। इस मैदान पर अब तक दोनों टीमें एक बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें गुजरात ने पंजाब को 3 विकेट से हराया था। वहीं, पिछले 6 मुकाबलों में दोनों टीमों ने 3-3 जीत दर्ज कर बराबरी बनाए रखी है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026