पंजाब 15 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में मोहाली-लुधियाना हाईवे पर गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज लूट और हमले की घटना सामने आई है। तीन युवकों ने तलवारों के बल पर एक युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को रोककर लूटपाट की और विरोध करने पर युवक को फ्लाईओवर से करीब 35 फीट नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर-41 निवासी अंकित अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर खरड़ की ओर जा रहे थे। रात करीब 2 बजे लुधियाना-खरड़ हाईवे पर एक फ्लाईओवर के पास तीन युवक, जो निहंग वेशभूषा में थे और तलवारें लिए हुए थे, अचानक सामने आकर खड़े हो गए और उन्होंने बाइक रुकवा ली।आरोपियों ने दोनों से मोबाइल फोन और कीमती सामान देने को कहा। बदमाशों ने युवती से चांदी की चेन, मोबाइल फोन और यहां तक कि उसकी सोने की नथ भी जबरन उतार ली। जब अंकित और उसकी गर्लफ्रेंड ने विरोध किया तो आरोपियों ने युवती के साथ बदसलूकी शुरू कर दी।इस दौरान अंकित ने आरोपियों को अपनी बाइक लेकर भागने से रोकने के लिए बाइक की चाबी दूर फेंक दी। इससे गुस्साए तीनों हमलावरों ने अंकित की बेरहमी से पिटाई की और उसे फ्लाईओवर से लगभग 35 फीट नीचे फेंक दिया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लूटे गए मोबाइल की आखिरी लोकेशन मोरिंडा इलाके में बताई जा रही है।गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अंकित ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही एंबुलेंस को फोन किया। पहले उसे खरड़ के अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल और फिर जीएमसीएच में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के अनुसार अंकित की रीढ़ की हड्डी के एल-4 हिस्से में फ्रैक्चर हुआ है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना देर रात हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बेहतर पैदावार के लिए गन्ने में संतुलित उर्वरकों का उपयोग जरूरी केन कमिश्नर

दैनिक ख़बरनामा 15 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, गन्ने की फसल…
Share to :

नूरां सिस्टर्स के पिता गुलशन मीर को अस्पताल से मिली छुट्टी, बोले दोबारा चेकअप के बाद होगा किडनी ट्रांसप्लांट

दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स के पिता गुलशन…
Share to :

मोगा रैली के बाद बिगड़ी तबीयत, सीएम भगवंत मान फोर्टिस से डिस्चार्ज चंडीगढ़ आवास के लिए रवाना

पंजाब 19 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann…
Share to :

मोहाली में मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम का रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित, लोगों में दिखा भारी उत्साह

पंजाब 1 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 31…
Share to :