दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में आज अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल वे असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं, इसलिए उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।मामले में आगे की कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची हुई है। एनएसए के तहत नजरबंदी खत्म होने के बाद अब पुलिस अमृतपाल सिंह को इस केस में आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अमृतसर लाने की तैयारी कर रही है।
अजनाला थाना हमले के इस मामले में पहले ही कई सह-आरोपियों को अदालत में पेश किया जा चुका है। अमृतपाल सिंह की पेशी के बाद पुलिस अदालत से रिमांड की मांग कर सकती है, ताकि उनसे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।
इस केस में अमृतपाल सिंह सहित कुल 41 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। इनमें सरकारी कर्मचारियों पर हमला, आपराधिक साजिश, दंगा और हत्या के प्रयास जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इस पूरे प्रकरण में अमृतपाल सिंह को मुख्य आरोपी माना जा रहा है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :