दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 पठानकोट में स्नेचिंग केस के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े एक सरपंच ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए ASI की वर्दी तक फाड़ दी।जानकारी के मुताबिक, आरोपी को पेशी पर ले जाते समय उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया था। इसके बाद सूचना मिली कि वह अपने मामा के गांव में छिपा है। आधी रात को पुलिस टीम जैसे ही उसे पकड़कर गाड़ी में बैठाने लगी, परिवार के लोगों ने गाड़ी को घेर लिया और हमला कर दिया।हमले में 7-8 लोग शामिल थे, जिनमें महिलाएं भी थीं। इसी दौरान गांव का AAP सरपंच निर्मल सिंह बैनी मौके पर पहुंचा और अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। किसी तरह पुलिसकर्मी जान बचाकर वहां से निकले।पुलिस ने सरपंच समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का शिकंजा, 4 साल में 1,156 आरोपी गिरफ्तार; 1,118 मामले दर्ज

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 27 अक्टूबर 2026.पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई…

पंजाब एससी आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने ओरिएंटल इंश्योरेंस के डिप्टी मैनेजर अनिल कुमार की रिटायरमेंट पार्टी में की शिरकत

पंजाब 7 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली में राज्य के अनुसूचित…

प्री-प्लेसमेंट वर्कशॉप सीरीज का समापन समारोह आयोजित, युवाओं को करियर और रोजगार संबंधी दी गई जानकारी

दैनिक ख़बरनामा एसएएस नगर, 8 मई 2026जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डीबीईई),…

एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

बठिंडा में गश्त के दौरान दबोचे गए आरोपी, दो पिस्तौल और पांच…