दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 लुधियाना शहर के जवंद विहार संधू नगर इलाके में एक होजरी फैक्ट्री में काम करने वाले कारीगर की उसके ही साथी ने स्टूल मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जो पिछले 5-6 सालों से फैक्ट्री में काम कर रहा था। फैक्ट्री मालिक उमी भारद्वाज के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे ठेकेदार राहुल का फोन आया, जिसमें बताया गया कि फैक्ट्री में रहने वाले दो मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया है और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल पड़ा है।सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। धर्मेंद्र को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मृतक का रिश्तेदार (भतीजा) है, जिसे धर्मेंद्र ने करीब एक महीने पहले ही काम पर लगवाया था।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रात के समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर स्टूल से धर्मेंद्र के सिर पर वार कर दिया।धर्मेंद्र अपने पीछे पत्नी और 4 साल की बेटी को छोड़ गया है, जो लखनऊ में रहते हैं। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय कोई और व्यक्ति वहां मौजूद था या नहीं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में विधायक कुलवंत सिंह की RWA प्रतिनिधियों संग विशाल बैठक, विकास कार्यों पर हुआ मंथन

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने शहर की…

पीआईएस रेजिडेंशियल विंग के ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न

पंजाब 1 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब श्री हरप्रीत सिंह सूदन के…

नशा मुक्त पंजाब के लिए सरकार और समाज मिलकर लड़ें जंग: बरिंदर कुमार गोयल

दैनिक खबरनामा | मालेरकोटला , 25 जून, 2026. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

रेप की कोशिश की धारा जोड़ने की मांग, केस को सेशन कोर्ट भेजने की अपील

दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 अभियोजन पक्ष ने अदालत में दायर अपील…