दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 पंचकूला | हरियाणा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया मई 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं।विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक कॉलेज में एक समर्पित कम्प्यूटर सेल बनाना अनिवार्य होगा। यह सेल तुरंत स्थापित किया जाएगा और संबंधित प्राचार्य की सीधी निगरानी में कार्य करेगा।छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कम्प्यूटर सेल उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और एडमिशन फॉर्म भरने में निशुल्क सहायता प्रदान करेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, सभी कॉलेजों को एडमिशन पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कॉलेज की बेसिक जानकारी, एडमिशन नोडल अधिकारी, बैंक डिटेल, यूजी कोर्स, फीस स्ट्रक्चर, विषय समूह और सीटों की जानकारी शामिल होगी। यह प्रक्रिया 25 अप्रैल 2026 तक हर हाल में पूरी करनी होगी।प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से एडमिशन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और छात्र हितैषी बनाया जा सकेगा। सभी कॉलेजों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लुधियाना दुष्कर्म-हत्या केस हाईकोर्ट ने फांसी की सजा रद्द की, दोषी को 50 साल की बिना रियायत कैद

पंजाब 21 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लुधियाना के बहुचर्चित…

जमानत याचिकाओं में तथ्यों को छिपाना बर्दाश्त नहीं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जमानत याचिकाओं को लेकर…

नीट पेपर लीक और सीबीएसई की कार्यप्रणाली के खिलाफ पंजाब भर में कांग्रेस का प्रदर्शन

जिला मुख्यालयों पर निकाले गए विरोध मार्च, प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के…

गैंगस्टरों पर पंजाब पुलिस का बड़ा प्रहार: 587 ठिकानों पर छापेमारी, 235 गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 28 अक्टूबर 2026. पंजाब में गैंगस्टरों और उनके…