दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 पंचकूला | हरियाणा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया मई 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं।विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक कॉलेज में एक समर्पित कम्प्यूटर सेल बनाना अनिवार्य होगा। यह सेल तुरंत स्थापित किया जाएगा और संबंधित प्राचार्य की सीधी निगरानी में कार्य करेगा।छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कम्प्यूटर सेल उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और एडमिशन फॉर्म भरने में निशुल्क सहायता प्रदान करेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, सभी कॉलेजों को एडमिशन पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कॉलेज की बेसिक जानकारी, एडमिशन नोडल अधिकारी, बैंक डिटेल, यूजी कोर्स, फीस स्ट्रक्चर, विषय समूह और सीटों की जानकारी शामिल होगी। यह प्रक्रिया 25 अप्रैल 2026 तक हर हाल में पूरी करनी होगी।प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से एडमिशन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और छात्र हितैषी बनाया जा सकेगा। सभी कॉलेजों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

वैसाखी उत्सव-2026 कलाग्राम में गूंजे लोक रंग, भांगड़ा-गिद्धा पर झूमे दर्शक

दैनिक ख़बरनामा 12 अप्रैल 2026 भारत सरकार के North Zone Cultural Centre…
Share to :

हमारे बुजुर्ग, हमारा गौरव’ अभियान के तहत बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

पंजाब 10 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में सामाजिक सुरक्षा,…
Share to :

सरकारी प्राइमरी स्कूल मनौली में 15 लाख की लागत से बने 2 नए क्लासरूम का उद्घाटन

दैनिक ख़बरनामा मोहाली, 22 अप्रैल 2026साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) विधानसभा क्षेत्र…
Share to :

बादाम समझ खाया रतनजोत, 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ी फाजिल्का में खेलते वक्त अचानक उल्टियां, एक बच्चा रेफर

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव मुरादवाला…
Share to :