दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के छह राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। संभावित टूट को रोकने और संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने जालंधर में एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक करीब 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वरों के साथ आयोजित की जा रही है, लेकिन इसमें विधायकों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।पहले इस मीटिंग का आयोजन मुख्यमंत्री आवास पर होना था, लेकिन बाद में इसकी लोकेशन बदलकर शहर से बाहर स्थित शाहपुर सिटी कैंपस कर दी गई। दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में नरेश कटारिया, जीवनजोत कौर, इंद्रजीत निज्जर समेत करीब 25 विधायक पहुंच चुके हैं। ऑब्जर्वर भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। बैठक के दौरान सभी नेताओं और ऑब्जर्वरों के साथ ग्राउंड में ग्रुप फोटो भी कराई जाएगी।नकोदर से विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि यह बैठक चुनावी तैयारियों का हिस्सा है और पिछले चार महीनों से इसकी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि ऑब्जर्वरों ने गली-मोहल्लों में जाकर रिपोर्ट तैयार की है, जिसे इस बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह एक नियमित संगठनात्मक बैठक है।वहीं, सोनिया मान ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता किया है और निजी स्वार्थ के चलते पार्टी छोड़ी है। उन्होंने विधायकों की टूट की आशंकाओं को भी सिरे से खारिज किया।इससे पहले मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पष्ट किया था कि यह केवल ऑब्जर्वरों की नियमित बैठक है और इसे ‘विधायकों की आपात बैठक’ बताना गलत है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :