दैनिक ख़बरनामा एस ए एस नगर, 23 अप्रैल 2026 आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग ने वाघा बॉर्डर के जरिए सीमा-पार व्यापार दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इससे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल मुंबई–कराची मार्ग से व्यापार जारी है, लेकिन वाघा बॉर्डर बंद होने से उत्तर भारत के व्यापारी और उत्पादक प्रभावित हो रहे हैं। इस मुद्दे को वे संसद में भी उठा चुके हैं।
सांसद कंग ने यह बातें खरड़ क्षेत्र में सांसद निधि (MPLAD) से लगभग 28.93 लाख रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन के बाद कही। इन कार्यों में जंडपुर के सरकारी स्कूल में नया कक्षा कक्ष, अभेपुर में ओपन जिम, मिल्ख गांव में सोलर लाइटें, मानकपुर शरीफ में शेड, लुबनगढ़ स्टेडियम में फ्लडलाइट्स, सियालबा में इंडोर जिम, बरौली में पार्किंग और मच्छीपुर में कम्युनिटी सेंटर शामिल हैं।उन्होंने MPLAD फंड को बढ़ाने की भी मांग की। कंग ने कहा कि वर्तमान में मिलने वाले 5 करोड़ रुपये 1600 से अधिक गांवों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, इसलिए इस राशि में वृद्धि जरूरी है।इस दौरान उन्होंने जंडपुर के सरकारी स्कूल के छात्रों से बातचीत कर उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्र भी किसी से कम नहीं हैं।कंग ने बताया कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा और खेल सुविधाओं को बेहतर बनाना है। उन्होंने भविष्य में क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी और बास्केटबॉल स्टेडियम बनाने की भी योजना जताई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जीरकपुर में BJP का 47वां स्थापना दिवस सदस्यता समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने थामा पार्टी का दामन

दैनिक ख़बरनामा 10 अप्रैल 2026 जीरकपुर भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना…
Share to :

एनएसएस सम्मेलन का शुभारंभ युवा नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता पर विशेष जोर

पंजाब 24 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के कार्यालय, जिला जनसंपर्क अधिकारी,…
Share to :

पंजाब के लिए खतरे की घंटी नेशनल हाईवे पर हर 8 घंटे में हो रहा एक हादसा, 75% मामलों में जा रही लोगों की जान

पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लिए एक बेहद…
Share to :

मोहाली पार्क अस्पताल में एआई आधारित ‘रोबो-सूट’ का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने किया शुभारंभ

पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण…
Share to :