दैनिक ख़बरनामा एस ए एस नगर, 23 अप्रैल 2026 आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग ने वाघा बॉर्डर के जरिए सीमा-पार व्यापार दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इससे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल मुंबई–कराची मार्ग से व्यापार जारी है, लेकिन वाघा बॉर्डर बंद होने से उत्तर भारत के व्यापारी और उत्पादक प्रभावित हो रहे हैं। इस मुद्दे को वे संसद में भी उठा चुके हैं।
सांसद कंग ने यह बातें खरड़ क्षेत्र में सांसद निधि (MPLAD) से लगभग 28.93 लाख रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन के बाद कही। इन कार्यों में जंडपुर के सरकारी स्कूल में नया कक्षा कक्ष, अभेपुर में ओपन जिम, मिल्ख गांव में सोलर लाइटें, मानकपुर शरीफ में शेड, लुबनगढ़ स्टेडियम में फ्लडलाइट्स, सियालबा में इंडोर जिम, बरौली में पार्किंग और मच्छीपुर में कम्युनिटी सेंटर शामिल हैं।उन्होंने MPLAD फंड को बढ़ाने की भी मांग की। कंग ने कहा कि वर्तमान में मिलने वाले 5 करोड़ रुपये 1600 से अधिक गांवों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, इसलिए इस राशि में वृद्धि जरूरी है।इस दौरान उन्होंने जंडपुर के सरकारी स्कूल के छात्रों से बातचीत कर उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्र भी किसी से कम नहीं हैं।कंग ने बताया कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा और खेल सुविधाओं को बेहतर बनाना है। उन्होंने भविष्य में क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी और बास्केटबॉल स्टेडियम बनाने की भी योजना जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमृतसर में शर्मनाक वारदात श्मशान घाट से अस्थियां चोरी, लोहे का गेट और तार भी ले उड़े चोर

,दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 अमृतसर के कथू नंगल गांव में चोरी…

पंजाब में कारोबार करना हुआ आसान, फास्टट्रैक पोर्टल से 16 महीनों में जारी हुईं 20,417 मंजूरियां: अमन अरोड़ा

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 01 नवंबर 2026. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के…

श्री अकाल तख्त विवाद पर झिंझर का मान सरकार पर हमला, 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी

दैनिक खबरनामा। घनौर, 24 जून: युवा अकाली दल के अध्यक्ष और घनौर…

रिश्वतखोरों पर पंजाब विजिलेंस का शिकंजा, जुलाई में 14 ट्रैप, 14 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 12 अगस्त 2026. पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ…