दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा दायर याचिका पर कड़ा रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने हिसार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को व्यक्तिगत रूप से हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही, संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए अगली सुनवाई की तारीख 30 अप्रैल तय की गई है।
क्या है पूरा मामला?गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के बाद जजपा और इनसो नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके विरोध में 17 अप्रैल को दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला गिरफ्तारी देने सिटी थाना पहुंचे थे।इसके बाद जब वे एसपी ऑफिस की ओर जा रहे थे, तो सब्जी मंडी पुल पर सीआईए इंचार्ज पवन कुमार और पुलिस कर्मियों के साथ उनकी तीखी बहस हो गई।दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि पवन कुमार ने अपनी गाड़ी से उन्हें कुचलने की कोशिश की और हथियार दिखाकर डराया। वहीं, पुलिस पक्ष ने भी इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।मामले की जांच के लिए एसपी ने डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। अब इस पूरे घटनाक्रम पर हाई कोर्ट की सख्त निगरानी बनी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :