दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 अंबाला सिटी नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी रण का बिगुल बजते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि इस बार मेयर पद के लिए दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने नए चेहरों पर दांव खेला है।भाजपा ने अपने कार्यकर्ता की बेटी अक्षिता सैनी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने कुलविंदर कौर को मैदान में उतारा है। दिलचस्प पहलू यह है कि दोनों ही महिला प्रत्याशी सैनी समाज से संबंध रखती हैं, जिससे इस समाज का चुनाव में प्रभाव साफ नजर आ रहा है।इस चुनाव में जहां नए चेहरे चर्चा में हैं, वहीं पार्टियों के संगठन की ताकत और पुराने नेताओं की साख भी बड़ी भूमिका निभाएगी। माना जा रहा है कि मतदाता उम्मीदवारों के साथ-साथ पार्टियों के पिछले कामकाज के आधार पर अपना फैसला करेंगे।
महिला प्रतिनिधित्व के मामले में भाजपा कांग्रेस से आगे नजर आ रही है। नगर निगम में मेयर सहित आठ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कांग्रेस ने जहां 8 महिलाओं को टिकट दिया है, वहीं भाजपा ने 10 महिला प्रत्याशी उतारे हैं। इसके अलावा भाजपा ने 9 ऐसे उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है, जो पहले पार्षद रह चुके हैं, जिससे अनुभव और नए चेहरों का संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।चुनाव में जातीय समीकरण भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। दोनों पार्टियों ने सैनी समाज के साथ-साथ वैश्य और पंजाबी समुदाय को भी टिकट वितरण में संतुलित प्रतिनिधित्व दिया है। 20 वार्डों में इन वर्गों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार उतारे गए हैं।
कुल मिलाकर अंबाला सिटी नगर निगम चुनाव इस बार नए चेहरों, महिला भागीदारी और जातीय समीकरणों के बीच दिलचस्प मुकाबला बनता जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले मजदूरी में 35% बढ़ोतरी, अग्निवीरों को 20% आरक्षण

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 चंडीगढ़ नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में…
Share to :

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने VB-GRAMG राज्य स्तरीय सम्मेलन में की शिरकत, ग्रामीण रोजगार व आजीविका पर दिया जोर

हरियाणा 18 जनवरी (दैनिक खबरनामा)हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी…
Share to :

हरियाणा DGP अजय सिंघल ने पत्नी संग मनसा देवी मंदिर में की पूजा, प्रदेश की शांति-सुरक्षा के लिए मांगा आशीर्वाद

हरियाणा 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP)…
Share to :

पंचकूला के आसरेवाली जंगल में खैर तस्करी का बड़ा खुलासा, हजारों पेड़ों की कटाई की आशंका

हरियाणा 1 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला स्थित आसरेवाली जंगल…
Share to :