दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित अथवा चुनाव आयोग (SIR) नियम को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 1 जून से चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में लागू होने जा रहा यह नियम सीधे तौर पर वोट काटने का जरिया बन सकता है।तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार ने ऐसा प्रावधान किया है, जिसके तहत केवल वही व्यक्ति वैध मतदाता माना जाएगा जिसने वर्ष 2002 में वोट डाली हो। बाकी लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार बताया और कहा कि यह फैसला आम जनता के मताधिकार को कमजोर करने वाला है।कांग्रेस सांसद ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि अगर अपनी वोट को बचाना है, तो इस मुद्दे पर नजर रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि राजनीतिक रणनीति भी हो सकती है, जिससे विपक्षी वोट बैंक को प्रभावित किया जा सके।तिवारी ने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की और कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का वोट सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस तरह के फैसले लागू होते हैं, तो इसका व्यापक विरोध देखने को मिल सकता है।यह बयान आने के बाद चंडीगढ़ सहित पूरे देश में इस मुद्दे पर सियासी हलचल तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।यह मीटिंग सेक्टर 56 चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस के नेता सोनू खान की अगुवाई में की गई

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :