दैनिक ख़बरनामा 26 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर,
पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘शिक्षा क्रांति’ के दूसरे चरण के तहत गांव घोलूमाजरा स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में 9 लाख 55 हजार रुपये की लागत से बने स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेजर (रिटायर्ड) गुरचरण सिंह, चेयरमैन, पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉर्पोरेशन ने फीता काटकर स्मार्ट क्लासरूम को विद्यार्थियों को समर्पित किया।समारोह में हरमीत सिंह छिब्बर (ईटीओ रिटा.), जोनल इंचार्ज मालवा ईस्ट ‘शिक्षा क्रांति’ आप पंजाब, रामचंद्र बडगुज्जर (आप नेता) और डॉ. श्याम, ब्लॉक प्रधान ‘युद्ध नशिया विरुद्ध’ (आप) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल की हेड टीचर श्रीमती मीनू रानी, सीएचटी गगनदीप मोंगा और पूरे स्टाफ ने आए हुए मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया।इस मौके पर एसएमसी सदस्यों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।मेजर गुरचरण सिंह और हरमीत सिंह छिब्बर ने भविष्य में भी स्कूल को और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया और स्कूल में हुए विकास कार्यों की जमकर प्रशंसा की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर लगे पोस्टरों से सियासी हलचल, लिखा बंगाल के बाद अब पंजाब पर फोकस

दैनिक खबरनामा 8 मई 2026 Bharatiya Janata Party के चंडीगढ़ सेक्टर-37 स्थित…
Share to :

बैसाखी से पहले पंजाब सरकार की अहम तैयारी 11 अप्रैल को कैबिनेट मीटिंग, स्पेशल सेशन की रणनीति होगी तय

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 पंजाब सरकार ने बैसाखी के मौके पर…
Share to :

पंजाब में परमानेंट DGP के लिए पैनल की मांग सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद UPSC ने मांगा नामों का पैनल

पंजाब 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में परमानेंट डीजीपी की…
Share to :

दुबई में हमलों के बीच बठिंडा की प्रिंसिपल डॉ. नीरू गर्ग परिवार समेत फंसीं, भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार

पंजाब 1 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच…
Share to :