दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिए नशे की खेप पहुंचाने की एक कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने विफल कर दिया। बीओपी कलाम डोगर इलाके में रविवार देर रात संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि सामने आई।सीमा पर तैनात जवानों को ड्रोन की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया। BSF ने ड्रोन की दिशा में फायरिंग कर उसे आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया और तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी।इसके बाद BSF और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान खेतों और आसपास के इलाके से एक ड्रोन बरामद किया गया, जिसके साथ एक पैकेट में करीब 535 ग्राम हेरोइन भी मिली।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भेजा गया था, जिसका मकसद भारत में नशे की खेप पहुंचाना था। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है।अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और ड्रोन ऑपरेशन के पीछे सक्रिय नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :