दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 इस बार अप्रैल के महीने ने ही जून जैसी झुलसाने वाली गर्मी का अहसास करा दिया है। चंडीगढ़ में रविवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है और पिछले पांच वर्षों में 26 अप्रैल का सबसे अधिक तापमान माना गया है। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल 2026 पर जलवायु परिवर्तन का स्पष्ट प्रभाव देखने को मिल रहा है। 2023 और 2024 में पश्चिमी विक्षोभ के कारण इतनी गर्मी नहीं पड़ी थी, लेकिन इस बार तापमान 40 के पार पहुंच गया है। विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के मुताबिक, पिछले 17 वर्षों में शहर की जलवायु गंभीरता में 21.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कभी अत्यधिक गर्मी तो कभी बेमौसम बारिश जैसे हालात बन रहे हैं।हालांकि, आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद जताई गई है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 से 30 अप्रैल के बीच 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना भी है, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
You May Also Like
पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से चंडीगढ़ को दी 25 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
- Vishal
- February 15, 2026
14 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट
- Vishal
- March 11, 2026
हरियाणा विधानसभा में हंगामा गायत्री हुड्डा के नाम पर आरोप-प्रत्यारोप, कांग्रेस का वॉकआउट
- Vishal
- February 27, 2026
चंडीगढ़ में दर्दनाक हादसा प्रिंसिपल सेक्रेटरी के भतीजे की मौत, बाइक दीवार से टकराई
- Vishal
- March 22, 2026