दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिए नशे की खेप पहुंचाने की एक कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने विफल कर दिया। बीओपी कलाम डोगर इलाके में रविवार देर रात संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि सामने आई।सीमा पर तैनात जवानों को ड्रोन की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया। BSF ने ड्रोन की दिशा में फायरिंग कर उसे आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया और तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी।इसके बाद BSF और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान खेतों और आसपास के इलाके से एक ड्रोन बरामद किया गया, जिसके साथ एक पैकेट में करीब 535 ग्राम हेरोइन भी मिली।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भेजा गया था, जिसका मकसद भारत में नशे की खेप पहुंचाना था। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है।अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और ड्रोन ऑपरेशन के पीछे सक्रिय नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

होला मोहल्ला 2026 श्री आनंदपुर साहिब में ‘ऑल वेदर’ टेंट सिटी, 300 कमरे वर्षभर रहेंगे उपलब्ध

पंजाब 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) श्री आनंदपुर साहिब में चल…

पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण का घर-घर अभियान पूरा, दो करोड़ से अधिक मतदाताओं का सत्यापन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 05 अगस्त 2026. पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण…

पंजाब में जनगणना की तैयारी पूरी, 15 मई से शुरू होगा पहला चरण

पंजाब 13 फ़रवरी (दैनिक खबरनामा )पंजाब सरकार ने राज्य में जनगणना की…

30 जून तक गड्ढामुक्त और मैनहोल मुक्त बनेगा लुधियाना, अधिकारियों को मैदान में उतरने के निर्देश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़/लुधियाना, 12 जून 2026. पंजाब सरकार ने ‘मिशन क्लीन पंजाब’…