दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने रविवार को अंबाला छावनी स्थित कैपिटल चौक से दो महत्वपूर्ण जनहित सेवाओं का शुभारंभ किया। सेवा सिमरन सोसायटी द्वारा शुरू की गई ‘संगत सेवा फ्री वैन’ और ‘श्री गुरु नानक की रसोई फ्री लंगर वैन’ को मंत्री विज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं अपने हाथों से लोगों को लंगर परोसकर सेवा कार्य की शुरुआत की, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया।संगत सेवा वैन’ हर रविवार को कैपिटल चौक से गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब तक श्रद्धालुओं को निःशुल्क पहुंचाएगी, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं, लंगर वैन जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराएगी, जो समाजसेवा की भावना को मजबूत करेगी।
मंत्री अनिल विज ने घोषणा की कि कैपिटल चौक पर वैन का इंतजार करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल्द ही शेड, बैठने के लिए बेंच, पंखे और ठंडे पानी के कूलर लगाए जाएंगे। इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में जनसेवा की भावना को भी नया बल मिलेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

आज सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला हरियाणा के 4600 ग्रुप C-D कर्मचारियों के भविष्य पर टिकी निगाहें

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 हरियाणा में ग्रुप C और ग्रुप D…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

पंचकूला में ट्रेनी पटवारियों का हल्ला बोल स्टाइपेंड, मेडिकल सुविधा और नोटिफिकेशन को लेकर सरकार से जवाब मांग

हरियाणा 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला। अपनी लंबित मांगों…
Share to :

पंचकूला से कलेसर तक खैर की अवैध कटाई का बड़ा खुलासा, ग्रीन सिंडिकेट का पर्दाफाश 11 गिरफ्तार, कई अधिकारी निलंबित

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 हरियाणा में पंचकूला से लेकर यमुनानगर के…
Share to :