दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 पंचकूला नगर निगम चुनावों को शांतिपूर्ण और नशा मुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंचकूला पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के एक युवक को 505 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि पूरे ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों और ग्राहकों का पता लगाया जा सके।एसीपी क्राइम Arvind Kamboj के अनुसार, 8 मई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम सेक्टर-20 क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का रहने वाला युवक पुष्प राज श्मशान घाट रोड स्थित पार्किंग क्षेत्र में चरस सप्लाई करने के लिए खड़ा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान पुष्प राज निवासी गांव फांगला, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से 505 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट की धारा-20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक Amrinder Singh ने बताया कि आरोपी चरस हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र से लेकर आया था और इसे पंचकूला, ढकोली, जीरकपुर व आसपास के इलाकों में सप्लाई करने वाला था। पुलिस को पूछताछ में एक मुख्य सप्लायर की जानकारी भी मिली है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें हिमाचल प्रदेश रवाना कर दी गई हैं।पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) Shivas Kaviraj ने कहा कि चुनावी माहौल खराब करने वाले नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा में डामर संकट: 60% सप्लाई घटी, कीमतें 75% तक बढ़ीं 2000 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट ठप

दैनिक ख़बरनामा 10 अप्रैल 2026 ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर…
Share to :

हरियाणा DGP अजय सिंघल ने पत्नी संग मनसा देवी मंदिर में की पूजा, प्रदेश की शांति-सुरक्षा के लिए मांगा आशीर्वाद

हरियाणा 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP)…
Share to :

Kuldeep Vats के कार्यक्रम में बवाल BJP नेता संत सुरेहती और बेटे से मारपीट, मंच पर चले लात-घूंसे

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 हरियाणा के झज्जर में रविवार को परशुराम…
Share to :

कुरुक्षेत्र में सियासी बयानबाजी तेज कांग्रेस MLA अशोक अरोड़ा ने दुष्यंत चौटाला का किया समर्थन, क्रॉस वोटिंग पर उठाए सवाल

दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 कुरुक्षेत्र में सियासी बयानबाजी तेज: अशोक अरोड़ा…
Share to :