दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ हरियाणा सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर निंदा प्रस्ताव के लिए बुलाए गए विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र का कांग्रेस ने बहिष्कार कर दिया। इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर समानांतर कार्यवाही शुरू की और शोक प्रस्ताव पढ़कर दो मिनट का मौन भी रखा।नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार गैर विधानसभा विषय को राजनीतिक एजेंडे के तहत सदन में ला रही है, जिसका कांग्रेस विरोध करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर सदन के बाहर और सड़कों पर भी आंदोलन करेगी।
वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के रुख को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का रवैया पहले जैसा ही है और उसका एक भी विधायक सदन में नहीं पहुंचा।सत्र से पहले हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण निलंबित पांच विधायक शामिल नहीं हुए। हालांकि, इनमें से तीन विधायक बाद में सदन की कार्यवाही में शामिल हुए।सरकार इस विशेष सत्र में हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 पेश करने की तैयारी में है, जिसमें ग्रुप-डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए नए नियम बनाए जाने का प्रस्ताव है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में बनेगी पंजाब की पहली एक्सपो सिटी, AI टावर के साथ 300 टेक कंपनियों को मिलेगा मंच

पंजाब 5 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब सरकार मोहाली में एयरपोर्ट…
Share to :

मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ के स्वागत में डेराबस्सी, कुराली और मोहाली में महिलाओं ने निकाली

पंजाब 13 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं से किया गया…
Share to :

CM भगवंत मान का दावा पंजाब देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में शामिल, 806 ड्रोन बरामद, 3200 करोड़ का निवेश आया

पंजाब 21 मार्च 2026(दैनिक खबनामा ) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने…
Share to :

मुल्लांपुर स्टेडियम में IPL मैचों को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

पंजाब 19 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब जिला प्रशासन ने मुल्लांपुर स्थित…
Share to :