दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ हरियाणा सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर निंदा प्रस्ताव के लिए बुलाए गए विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र का कांग्रेस ने बहिष्कार कर दिया। इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर समानांतर कार्यवाही शुरू की और शोक प्रस्ताव पढ़कर दो मिनट का मौन भी रखा।नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार गैर विधानसभा विषय को राजनीतिक एजेंडे के तहत सदन में ला रही है, जिसका कांग्रेस विरोध करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर सदन के बाहर और सड़कों पर भी आंदोलन करेगी।
वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के रुख को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का रवैया पहले जैसा ही है और उसका एक भी विधायक सदन में नहीं पहुंचा।सत्र से पहले हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण निलंबित पांच विधायक शामिल नहीं हुए। हालांकि, इनमें से तीन विधायक बाद में सदन की कार्यवाही में शामिल हुए।सरकार इस विशेष सत्र में हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 पेश करने की तैयारी में है, जिसमें ग्रुप-डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए नए नियम बनाए जाने का प्रस्ताव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

खालिस्तान समर्थक का विवादित बयान, गैर-सिख नेताओं को दस्तार पहनाने पर जताई आपत्ति

पंजाब 21 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में खालिस्तान समर्थकों की ओर…

जिला रेड क्रॉस ने शुरू किया सस्ता कंप्यूटर सेंटर, नाममात्र शुल्क पर युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

दैनिक ख़बरनामा साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 22 अप्रैल 2026 जिला रेड क्रॉस…

लुधियाना के स्कूल में हथियारबंद हमलावरों का तांडव, मची दहशत!

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पंजाब के लुधियाना में एक हैरान कर…

पंजाब की सभी गौशालाओं को मिलेगी मुफ्त बिजली, पंजाब सरकार ने 152 और संस्थाओं को दी बड़ी राहत

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 05 अगस्त 2026. पंजाब सरकार ने गौशालाओं के…