दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 हरियाणा के पंचकूला में सोमवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला था। वह पंचकूला की राजीव कॉलोनी में रहकर सब्जी की रेहड़ी लगाता था।जानकारी के अनुसार, सोमवार को सब्जी मंडी बंद होने के कारण मोहित अपने दोस्तों के साथ बाजार में कपड़े खरीदने गया था। इसी दौरान उसकी अभिषेक उर्फ लोटा नाम के युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दिन में हुए इसी विवाद ने रात को हिंसक रूप ले लिया।बताया जा रहा है कि झगड़े के कुछ समय बाद आरोपी ने न्यू इंदिरा कॉलोनी के पास चौक पर मोहित पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने उसके सीने पर दो वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।सूत्रों के मुताबिक, मोहित का परिवार करीब डेढ़ से दो महीने पहले गांव लौट गया था और वह यहां अकेले रहकर काम कर रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी महेंद्र ढांडा ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :