दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम चुनाव के बीच BJP में बागियों को मनाने की कवायद तेज हो गई है। खुद सीएम नायब सिंह सैनी इस जिम्मेदारी को संभालते नजर आए और मंगलवार सुबह जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद के घर पहुंच गए।सेक्टर-10 में आयोजित सभा के दौरान मंच पर हल्का असहज क्षण भी देखने को मिला, जब सीएम ने जगह बनाने के लिए उमेश सूद को साइड होने को कहा। बाद में स्थिति संभालते हुए सैनी ने उन्हें अपना मित्र बताया। मंच पर कंवरपाल गुर्जर और मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल को प्रमुखता दी गई।सीएम ने बागियों को संदेश देते हुए पार्टी अनुशासन पर जोर दिया और अपने राजनीतिक अनुभव का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी का निर्णय ही सर्वोपरि होता है। उन्होंने श्यामलाल बंसल की उम्मीदवारी का भी समर्थन किया और विश्वास जताया कि जनता का उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा।
You May Also Like
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026