दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल अबोहर लिव-इन रिश्ते में हुए विवाद के बाद एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसकी लिव-इन पार्टनर अपने परिजनों के साथ आई, पहले युवक और उसके जीजा के साथ मारपीट की, फिर युवक को जबरन बोलेरो गाड़ी में डालकर हरियाणा के डबवाली ले गई।जानकारी के अनुसार, युवक की शादी 2009 में हुई थी, लेकिन पत्नी के साथ विवाद के चलते दोनों अलग रहने लगे और तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। इसी दौरान युवक डबवाली की एक तलाकशुदा महिला के संपर्क में आया और करीब तीन साल तक दोनों लिव-इन में रहे। बाद में युवक ने महिला को छोड़ दिया और अबोहर में अपनी बहन के पास रहने लगा।25 अप्रैल को युवक जब दुकान पर गया हुआ था, तभी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर उसकी लिव-इन पार्टनर अपने भाई, भाभी और अन्य साथियों के साथ वहां पहुंची। गाड़ी से उतरते ही महिला के भाई ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के जीजा को भी बुरी तरह पीटा गया।इसके बाद आरोपियों ने युवक को जबरन गाड़ी में डालकर डबवाली ले गए। घायल जीजा की शिकायत पर अबोहर पुलिस तुरंत हरकत में आई और रात में ही डबवाली पहुंचकर युवक को बरामद कर लिया।पुलिस ने मौके से लिव-इन पार्टनर और उसकी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :