दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले के गांव बादल स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल साइंसेज में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जीएनएम सेकंड ईयर की 20 वर्षीय छात्रा तनु (निवासी रोपड़) ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना रात करीब 9:30 बजे हॉस्टल नंबर-2 में हुई। जब अन्य छात्राओं को इसका पता चला, तो उन्होंने तुरंत संस्थान प्रबंधन को सूचना दी।इस घटना से सदमे में आई मृतका की दो रूममेट्स सहित कुल 6 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें रात करीब 11 बजे संस्थान की एंबुलेंस से सिविल अस्पताल बादल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रोपड़ में खैर माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन छापेमारी में अवैध लकड़ी बरामद, 6 पर केस दर्ज

दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 रोपड़ (रूपनगर) जिले में खैर की अवैध…
Share to :

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से तीन बसें अमृतसर रवाना

पंजाब 14 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
Share to :

मोहाली आपसी रंज जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

SAS नगर (जगदीश कुमार)मोहाली में 1 जनवरी 2026 को हुए जानलेवा हमले…
Share to :

मोगा रैली के बाद बिगड़ी तबीयत, सीएम भगवंत मान फोर्टिस से डिस्चार्ज चंडीगढ़ आवास के लिए रवाना

पंजाब 19 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann…
Share to :