,दैनिक ख़बरनामा 29 अप्रैल 2026 एसएएस नगर (मोहाली), 29 पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के तहत जिले के लोगों को अब सरकारी ही नहीं, बल्कि कई निजी अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। इस योजना के अंतर्गत हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड के जरिए मरीज ₹10 लाख तक का मुफ्त उपचार प्राप्त कर सकते हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि सरकार द्वारा लोगों को बड़े स्तर पर स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर दिन बड़ी संख्या में हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।
जिले में जिन निजी अस्पतालों को इस योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है, उनमें जे.पी. आई हॉस्पिटल, ग्रेसियन हॉस्पिटल, कौशल हॉस्पिटल खरड़, अमर हॉस्पिटल, कंबोज मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, इंडस इंटरनेशनल हॉस्पिटल डेराबस्सी, अमकेयर हॉस्पिटल जीरकपुर, इंडस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल मोहाली, सुखमनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बहगल हॉस्पिटल, श्री गुरु हरकृष्ण साहिब हॉस्पिटल सोहाना, चौधरी हॉस्पिटल कुराली, ऐस हार्ट इंस्टीट्यूट, चीमा मेडिकल कॉम्प्लेक्स, एडिसन हॉस्पिटल, वेलमेड ट्राइसिटी हॉस्पिटल, रेडिएंस हॉस्पिटल, क्यूरासिया मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, धूपर हॉस्पिटल, गोल्डन हॉस्पिटल ढकोली, पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज सहित कई अन्य अस्पताल शामिल हैं।इसके अलावा, मोहाली, खरड़, कुराली, डेराबस्सी, बनूड़, लालरू और ढकोली के सरकारी अस्पतालों में भी यह सुविधा उपलब्ध है।डॉ. जैन ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड बनवाएं और इस योजना का अधिकतम लाभ उठाते हुए विभिन्न बीमारियों का मुफ्त इलाज करवाएं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :