,दैनिक ख़बरनामा 29 अप्रैल 2026 एसएएस नगर (मोहाली), 29 पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के तहत जिले के लोगों को अब सरकारी ही नहीं, बल्कि कई निजी अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। इस योजना के अंतर्गत हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड के जरिए मरीज ₹10 लाख तक का मुफ्त उपचार प्राप्त कर सकते हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि सरकार द्वारा लोगों को बड़े स्तर पर स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर दिन बड़ी संख्या में हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।
जिले में जिन निजी अस्पतालों को इस योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है, उनमें जे.पी. आई हॉस्पिटल, ग्रेसियन हॉस्पिटल, कौशल हॉस्पिटल खरड़, अमर हॉस्पिटल, कंबोज मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, इंडस इंटरनेशनल हॉस्पिटल डेराबस्सी, अमकेयर हॉस्पिटल जीरकपुर, इंडस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल मोहाली, सुखमनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बहगल हॉस्पिटल, श्री गुरु हरकृष्ण साहिब हॉस्पिटल सोहाना, चौधरी हॉस्पिटल कुराली, ऐस हार्ट इंस्टीट्यूट, चीमा मेडिकल कॉम्प्लेक्स, एडिसन हॉस्पिटल, वेलमेड ट्राइसिटी हॉस्पिटल, रेडिएंस हॉस्पिटल, क्यूरासिया मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, धूपर हॉस्पिटल, गोल्डन हॉस्पिटल ढकोली, पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज सहित कई अन्य अस्पताल शामिल हैं।इसके अलावा, मोहाली, खरड़, कुराली, डेराबस्सी, बनूड़, लालरू और ढकोली के सरकारी अस्पतालों में भी यह सुविधा उपलब्ध है।डॉ. जैन ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड बनवाएं और इस योजना का अधिकतम लाभ उठाते हुए विभिन्न बीमारियों का मुफ्त इलाज करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ज़ीरकपुर में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, जांच के बावजूद काम जारी JAC ने दी आंदोलन की चेतावनी

पंजाब 5 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब राज्य के मोहाली जिले ज़ीरकपुर…

गैंगस्टर्स ते वार’ और ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान का 156वऻ दिन; 562 रेड, 332 गिरफ्तार व 59 नशा तस्कर भी दबोचे

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़ , 25 जून, 2026. पंजाब को गैंगस्टर और…

13 साल बाद गमाडा की नई पेशकश न्यू चंडीगढ़ में 5,500 रुपये प्रति वर्ग गज में मिलेंगे प्लॉट, फरवरी 2026 में लॉन्च होगी ईको सिटी-2

मोहाली 13 जनवरी (जगदीश कुमार)ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) 13 साल…

जिला स्तरीय किशोर शिक्षा कार्यक्रम एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

पंजाब 2 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…