पंजाब 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब और चंडीगढ़ के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित राजपुरा-मोहाली रेल लिंक परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। यह नई रेल लाइन 18 किलोमीटर लंबी होगी और इस पर करीब 443 करोड़ रुपये की लागत आएगी।यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को रणनीतिक रूप से अहम मानते हुए इसे “स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट” घोषित किया गया है।रेल मंत्री ने कहा कि परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वहीं नवंबर 2025 में भूमि अधिग्रहण के लिए सक्षम अधिकारी (CALA) की नियुक्ति भी कर दी गई थी ताकि काम तेजी से पूरा हो सके।
इस रेल लिंक के पूरा होने के बाद बठिंडा और दक्षिणी पंजाब के इलाकों जैसे सिरहिंद, गोबिंदगढ़, राजपुरा बेल्ट को सीधे चंडीगढ़ से जोड़ा जाएगा। इससे ट्रेनों को भीड़भाड़ वाले अंबाला जंक्शन मार्ग से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा, जिससे यात्रा समय कम होगा और मौजूदा रेल रूट पर दबाव भी घटेगा।रेल मंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब में रेल ढांचे को मजबूत करने के लिए भारतीय रेलवे ने 2022-23 से 2025-26 के बीच कुल 22 रेल सर्वे कराए हैं। इनमें 9 नई लाइन, 12 डबलिंग और 1 गेज परिवर्तन सर्वे शामिल हैं,जो करीब 2,101 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करते हैं।रेल मंत्रालय के अनुसार यह परियोजना क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ व्यापार, माल परिवहन और यात्रियों की सुविधा में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :