दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 पटियाला शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने बिना देर किए सुरक्षा के मद्देनज़र बच्चों को घर भेजने का फैसला लिया और अभिभावकों को तुरंत स्कूल पहुंचने के लिए संदेश भेजे।ईमेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। सभी स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली गई, हालांकि प्रारंभिक जांच में किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें।स्कूलों से अचानक मिली सूचना के बाद अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।गौरतलब है कि इससे पहले भी पटियाला के करीब एक दर्जन नामी स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें भूपिंद्रा इंटरनेशनल स्कूल समेत अन्य संस्थान शामिल थे। हर बार की तरह इस बार भी एहतियातन स्कूलों को बंद कर दिया गया और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।इसके अलावा, हाल के समय में चंडीगढ़ की अदालतों और अन्य संस्थानों को भी ऐसी धमकियां मिलने के मामले सामने आए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, बड़ी साजिश नाकाम

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी…

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 30 सितंबर तक कई जरूरी प्रमाणपत्रों पर नहीं लगेगी कोई सरकारी फीस

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 03 जुलाई 2026. मतदाता सूचियों के विशेष गहन…

नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए पंजाब पुलिस का बड़ा अभियान, 73 हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा /ब्यूरो/चंडीगढ़ /10 जून, 2026. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों…

टैक्स चोरी पर सख्ती वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 25 नई बोलेरो गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, एनफोर्समेंट होगी और मजबूत

दैनिक ख़बरनामा 17 अप्रैल 2026 पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कर मंत्री…