दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 हियमच प्रदेश के ऊना जिले के बाथू क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का शव घर में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।भदसाली निवासी मृतका की मां इंदुबाला ने टाहलीवाल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी शिवानी ठाकुर की शादी 12 नवंबर 2025 को बाथू निवासी हनी कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसे लगातार परेशान कर रहे थे।शिकायत में कहा गया है कि पति हनी कुमार, सास, ननद, ननदोई और देवर मिलकर शिवानी को दहेज कम लाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस प्रताड़ना से तंग आकर शिवानी ने 25 अप्रैल को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ऊना कोर्ट का मनीष सिसौदिया को नोटिस, मानहानि मामले में 12 मई को पेश होने के आदेश

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित अदालत ने…
Share to :

हिमाचल पंचायत चुनाव का ऐलान 26, 28 और 30 मई को वोटिंग, 50.80 लाख मतदाता करेंगे फैसला

दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा…
Share to :

हिमाचल में अटल टनल रोहतांग में पूरी रात फंसे सैकड़ों टूरिस्ट, बर्फबारी से सड़कें फिसलन भरी 150 से ज्यादा सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा )हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में…
Share to :

सिरमौर में बड़ा बस हादसा, 8 यात्रियों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

हिमाचल प्रदेश 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल के सिरमौर जिले में एक…
Share to :