दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 30 अप्रैल 2026 पंजाब में आज से जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर से इस अभियान को लॉन्च किया। इस बार लोगों को घर बैठे ऑनलाइन स्व-गणना (Self-Enumeration) करने की सुविधा दी गई है, जिससे प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी।
यह ऑनलाइन सुविधा 30 अप्रैल से 14 मई तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 15 मई से 13 जून 2026 तक सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर मकानों की सूची और आवास से जुड़ी जानकारी एकत्र करेंगे। राज्यभर में इस काम के लिए करीब 67 हजार कर्मचारियों की तैनाती की गई है।ऑनलाइन स्व-गणना के लिए सरकार ने एक पोर्टल तैयार किया है, जहां लोग मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए अपनी जानकारी भर सकते हैं। फॉर्म 16 भाषाओं में उपलब्ध है और इसे भरना पूरी तरह वैकल्पिक है। जिन लोगों ने ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा होगा, उनसे कर्मचारी घर जाकर जानकारी लेंगे, जबकि ऑनलाइन फॉर्म भरने वालों के डेटा का भी सत्यापन किया जाएगा।जनगणना के दौरान कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, कमरों की जानकारी, पानी-बिजली जैसी सुविधाएं और टीवी, फ्रिज, वाहन जैसी संपत्ति से जुड़े सवाल शामिल हैं। फॉर्म भरने के बाद एक SE ID जनरेट होगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

विधायक कुलवंत सिंह ने 40 लाख की लागत से बने ‘जल घर’ को जनता को किया समर्पित

पंजाब 29 जनवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 29…
Share to :

साहिबजादा अजीत सिंह नगर में खरीफ फसलों को लेकर जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप आयोजित

दैनिक ख़बरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 30 अप्रैल 2026 कृषि विभाग द्वारा…
Share to :

लुधियाना में ग्रीन स्टील प्लांट का उद्घाटन CM भगवंत मान बोले पंजाब में किसी को घाटा नहीं, युवाओं को मिलेगा रोजगार

पंजाब 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान…
Share to :

थाना मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस पर विधवा महिला से मारपीट के आरोप, महिला आयोग में शिकायत एक हफ्ते का अल्टीमेटम

पंजाब 20 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के गोबिंदगढ़ थाना मंडी गोबिंदगढ़…
Share to :